सीतामढ़ी, अप्रैल 5 -- सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के अम्बा खूर्द गांव स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ के प्रथम वर्ष गांठ के अवसर पर रविवार को 24 धंटे का सीताराम नाम महायज्ञ एवं हनुमान आराधना का आयोजन किया गया। राम जानकी मंदिर अम्बा खूर्द के महंथ श्याम बाबा ने बताया कि प्रथम वर्ष गांठ के अवसर पर विद्वान पंडितों द्वारा विधि विधान पूर्वक राम दरबार,शिव दरबार एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। मौके पर सुरेंद्र सिंह, जीतेन्द्र सिंह, अरविंद आनन्द, कौशल किशोर सिंह, शंभू शरण सिंह, चन्द्र मोहन सिंह, संजीत सिंह, नरेश महतो, रामगोविन्द महतो, पुकार महतो, राजेंद्र बैठा, सुरेंद्र बैठा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.