कुशीनगर, फरवरी 16 -- राजापाकड़। ‎तमकुही विकास खंड के राजापाकड़ स्थित प्राचीन शिवमंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय विष्णु महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन रविवार को हवन, पूर्णाहुति व महाशिवरात्रि मेला के साथ गहन धार्मिक वातावरण में हुआ। समापन अवसर पर पूरे क्षेत्र में आस्था व भक्ति दिखाई दिया। नारायणी व बांसी नदी के संगम से भरकर लाए गए पवित्र जल से श्रद्धालुओं ने प्राचीन जीतशाह महादेव मंदिर में जलाभिषेक प्रारंभ किया, जोचार बजे तक अनवरत चलता रहा। हरहर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर व आसपास का वातावरण भक्तिमय बना रहा। यज्ञशाला में आचार्य रामजस मिश्र व उपाचार्य पुरुषोत्तम पांडेय के नेतृत्व में विधि-विधान से पूर्णाहुति कराई गई। यज्ञ पुरोहित आशीष त्रिपाठी, सुरेश पांडेय, निरंजन शुक्ल, शिवराज अवस्थी व शुभम पांडेय ने मंत्रोच्चार के साथ यज...