गिरडीह, मार्च 28 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के गुनियाथर पंचायत अंतर्गत हथगढ़ गांव में बजरंग युवा क्लब के सौजन्य से श्रीरामचरित मानस महायज्ञ के अंतिम दिन गुरुवार की रात भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें धनबाद से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति कर लोगों को झुमाया। भजन गायक मनोज द्वारा मां शेरावालिये तेरा शेर आ गया, निमिया के डार मईया, झुलेली झुलनवा आदि भक्ति भजन पर कार्यक्रम में उपस्थित लोग रात भर झूमते रहे। मौके पर आयोजक कमेटी के अध्यक्ष सोना साव, सचिव भागीरथ राय, कोषाध्यक्ष चंदन ठाकुर, उपाध्यक्ष दीपक साव, उपसचिव मुकेश साव सहित दिलीप साव, महेंद्र पंडित, रोहन पंडित, अजय ठाकुर, कैलाश ठाकुर आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.