बुलंदशहर, दिसम्बर 21 -- नगर के सिरोधन रोड पर श्री देवराहा बाबा सत्संग मंडल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित श्री श्री महालक्ष्मी महाकुंडीय यज्ञ का शुभारंभ रविवार को पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। यह महायज्ञ 29 दिसंबर तक चलेगा। महायज्ञ में वृंदावन से पधारे बड़े महाराज जी (देवदास जी ) के सान्निध्य में यज्ञाग्नि में आहुतियां दी जा रही हैं। महाराज जी द्वारा श्रद्धालुओं को आहुति दिलाकर उनके परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना कराई जा रही है।इससे पूर्व शनिवार को श्री श्री महालक्ष्मी महायज्ञ के उपलक्ष्य में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रविवार को विधिवत पूजन-अर्चन के बाद यज्ञ का शुभारंभ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने अपने परिवार के साथ सहभागिता करते हुए यज्ञ में...