गया, अप्रैल 25 -- प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में विश्व व मानव कल्याण की कामना के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ हो रहा है। पिछले आठ दिनों से महायज्ञ में हो रहे वैदिक मंत्रोच्चार से विष्णुपद के साथ अंदर गया की गलियां गूंज रही हैं। श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति की ओर से सुबह से शाम तक यज्ञ हो रहा है। पांच मुख्य यजमान के अलावा अन्य लोग हवन कुंड में आहूति देकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। इसके अलावा प्रतिदिन करीब बीस हजार श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं। सुबह से शाम तक फेरी के लिए कतार लगी हुई है। इसमें करीब 90 फीसदी से अधिक महिलाएं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं फेरी लगाने के बाद विष्णुचरण के दर्शन-पूजन कर रही हैं। तीर्थयात्री भी परिक्रमा कर रहे हैं। भंडारा में प्रसाद ग्रहण कर लौट रही हैं। हर दिन करीब दस हजार लोग भंड...