गंगापार, मई 26 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। हथिगहां गांव स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे महामृत्युंजय जाप एवं धार्मिक अनुष्ठान का समापन बुधवार को पूजन-हवन और पूर्णाहुति के साथ होगा।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर 20 मई से मंदिर परिसर में महामृत्युंजय जाप का आयोजन चल रहा है। 27 मई को विधि-विधान से पूजन एवं हवन संपन्न होने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...