फतेहपुर, फरवरी 15 -- जहानाबाद। कस्बा जहानाबाद के मोहल्ला दारागंज स्थित आशा देवी मंदिर में पांच दिवसीय 51 कुंडीय महामृत्युंजय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। मंदिर परिसर में आचार्यों ने मंत्रोच्चार के बीच कलशों का पूजन कराया। पीत वस्त्र धारण किए महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर मंगलगीत गाते हुए बजरिया, चौक, औरंगाबाद, मूलचंद गली, बाजपेई गली, चंदा गली, अंबेडकर नगर, पटेल नगर और थाना मोड़ होते हुए दोबारा मंदिर पहुंचकर यात्रा का समापन किया। जगह-जगह झांकियों का स्वागत किया गया। इस दौरान पप्पू मौर्या, श्रीराम गुप्ता, दिवाकर अवस्थी, वेद प्रकाश शुक्ला, विवेक उत्तम, अनुराग उत्तम, ज्योति चौरसिया सहित पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...