महामृत्युंजय कुंड के पास जर्जर सड़क बनी खतरा, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत
संभल, जून 3 -- सरायतरीन और हयातनगर के बीच स्थित महामृत्युंजय कुंड के पास की जर्जर सड़क स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क की खराब हालत को लेकर कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। व्यापारी नेता नीरज बजाज ने बताया कि पुलिस चौकी सरायतरीन और थाना हयातनगर में आयोजित शांति समिति की बैठकों में भी इस सड़क की बदहाली का मुद्दा उठाया गया था। अधिकारियों को सड़क की स्थिति से अवगत कराते हुए शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की गई थी, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर हनुमान मंदिर, संतोषी माता मंदिर, रामभऊ आश्रम, राधा-कृष्ण मंदिर और दसवां घाट जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल स्थित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.