मधुबनी, अप्रैल 26 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददाता। महामृत्युंजय अनुष्ठान से सुख, समृद्धि व शांति जीवन में आती है और समस्याओं का जाल खत्म होता है। रविवार को खादी भंडार परिसर सभागार में महाआयोजन से जुड़े साधकों से विमर्श के बाद जानकारी देते हुए शरतचंद्र मिश्र ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि कपिलेश्वर स्थान स्थित बाबा कपिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में 19 से 27 जून तक भव्य श्री श्री 108 शिवशक्ति महायज्ञ, महारूद्र सह शत् चण्डी यज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मौके पर संजीव कुमार मिश्र, अधिवक्ता कमलेश कुमार, प्रणव कुमार, शंभू शरण मिश्रा, बालाजी मिथिला, उमेश प्रसाद, अनिकेत भारद्वाज व अन्य थे। यह भी पढ़ें- कन्हौली में सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ आ...