उरई, मार्च 5 -- कोंच, संवाददाता। नगर में बुंदेली संस्कृति एवं लोककला संवर्द्धन संस्थान द्वारा महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया गया। केरल गंज स्थित मैदान में हुए रंगारंग कार्यक्रम में नगरवासियों को खूब गुदगुदाया। इस वर्ष सुशील पटेल दिरावटी को 'महामूर्ख' की उपाधि से नवाजा गया। दूल्हा वेश में सजे 'मूर्खाधिराज' के मंच पर पहुंचते ही स्वागत हुआ। 'मूर्खाधिराज' की बारात बैंडबाजों के साथ मंडी परिसर से शुरू हुई। यह बारात मार्कण्डेश्वर तिराहा, रेलवे फाटक, सागर चौकी, चंदकुआ, स्टेट बैंक, लवली चौराहा और नई बस्ती होते हुए आयोजन स्थल केरल गंज पहुंची। ''मूर्खाधिराज'' सुशील पटेल ने इस सम्मेलन को कोंच की विरासत बताया।अतुल शर्मा और वीरेंद्र त्रिपाठी ने अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन किया। कवि भास्कर सिंह माणिक और रुचिर नायक मनोहर ने व्यंग्य रचनाओं से ठहाके ल...