औरैया, मार्च 5 -- औरैया, संवाददाता। शहर के फूलगंज मैदान में फूलगंज सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से मंगलवार को होली के उपलक्ष्य में महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हास्य-व्यंग्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के अंत में उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू को 'महामूर्खाधिराज' की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुशवाहा म्यूजिकल ग्रुप के भजन गायन और फूलों की होली के साथ हुई। इसके बाद हास्य-व्यंग्य का दौर शुरू हुआ। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। फाग गायक ओमप्रकाश ओझा ने अपनी टीम के साथ फाग गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को पूरी तरह होलीमय बना दिया। बालिका स्वर्णिम परिहार की प्रस्तुति...