औरैया, अप्रैल 12 -- औरैया, संवाददाता। शहर के आर्य समाज मंदिर परिसर में आयोजित महामूर्ख सम्मेलन के तहत चुने गए मूर्खाधिराज और उनके मंत्रिमंडल का अनोखा शपथ ग्रहण समारोह रविवार को हंसी-ठिठोली के बीच संपन्न हुआ। समारोह में मूर्खाधिराज राजेश बाजपेई 'बबलू' समेत मंत्रिमंडल के सदस्यों ने सिर पर हाथ रखकर पद व 'गोपनीयता उल्लंघन' की शपथ ली, जिसे देख उपस्थित लोग ठहाके लगाने पर मजबूर हो गए। दिबियापुर रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह हास्य और व्यंग्य से सराबोर रहा। मंच से वक्ताओं ने व्यंग्यात्मक अंदाज में अपने विचार रखे, जिससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों का भरपूर मनोरंजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने इस आयोजन को शहर की अनोखी परंपरा बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों को व्यस्त ...