बिजनौर, मार्च 3 -- धामपुर। होली के पावन पर्व पर वैशाख नंदन विश्वविद्यालय 31वें वार्षिक दीक्षांत समारोह पर महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया गया। सोमवार रात्रि लोहियान धर्मशाला भगत सिंह चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. इंद्र देव सिंह को महामुरकाधिराज,डॉ. आदित्य अग्रवाल को महामुरखाधिपति, अजयपाल शर्मा को मूर्ख वाचस्पति, विजय जैन को मूर्ख मत्तंड, डॉ. जितेंद्र कौशिक को मूर्ख भास्कर, दिनेश नवीन को मूर्ख कुलाधिपति, हरी कांत शर्मा मूर्ख कुलपति की उपाधि से अलंकृत किया गया। सभी मूर्ख अतिथियों का रंग बिरंगे टोपे एवं सब्जियों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज कुमार राजन, नरेंद्र जीत अनाम, अजयपाल शर्मा, डॉक्टर अनिल शर्मा अनिल, नरेश वर्मा, राम सिंह सुमन,राजकुमार सि...