गाज़ियाबाद, फरवरी 9 -- गाजियाबाद, संवाददाता। महामाया स्टेडियम में गाजियाबाद फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से सरकारी स्कूल फुटबॉल लीग का आयोजन किया जाएगा। 25 से 28 फरवरी तक लीग आयोजित की जाएगी। इसमें सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भाग लेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक धनुक ने बताया कि लीग का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के बच्चों की खेल प्रतिभा को बढ़ावा देना और उनमें फुटबॉल के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि लीग में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों को स्टेडियम में आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर जाना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.