लखनऊ, जून 14 -- सेवा भारती अवध प्रांत की ओर से आयोजित आठ दिवसीय किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग 2026 का समापन रविवार को महामना सरस्वती शिशु मंदिर अर्जुनगंज में हुआ। अवध प्रांत के विभिन्न जिलों से आई 88 प्रतिभागी बहनों ने व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से संबंधित विविध विषयों का प्रशिक्षण हासिल किया। मुख्य वक्ता ओमपाल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में प्राप्त ज्ञान, संस्कार, कौशल एवं अनुभव को अपने दैनिक जीवन में उतारना ही प्रशिक्षण की वास्तविक सफलता है। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं एवं किशोरियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- प्रारंभिक शिक्षा वर्ग में टीम भावना का किया विकास एमएलसी पवन सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में किशोरियों ...