इटावा औरैया, अप्रैल 16 -- जसवंतनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी के निर्देश पर ग्राम पंचायत महामई में उपभोक्ता अधिकार संरक्षण अधिनियम को लेकर विधिक जागरूकता शिविर लगा। इसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित विभागों को पत्र लिखे गए। यहां अधिकार मित्र ऋषभ पाठक, रामसुंदर दुबे, लालमन, राजेंद्र सिंह, कुमारी नीरज सहित ग्राम प्रधान शीला देवी, प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र बाबू पांडे, पंचायत सहायक इंदू सिंह, आंगनवाड़ी अनीता देवी, शशि देवी, केयरटेकर सुधा देवी, समूह सखी रेखा देवी व आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- चलंत लोक अदालत व विधिक जागरूकता अभियान का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...