अलीगढ़, जनवरी 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। टीवीएस शोरूम मालिक अभिषेक की हत्या के मामले में आरोपी महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय की जमानत अर्जी पर गुरुवार को अदालत में बहस की प्रक्रिया पूरी हो गई। अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। शुक्रवार को फैसला आ सकता है। यह घटना 26 सितंबर की रात को खेरेश्वर चौराहे पर हुई थी। हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव कचौरा निवासी अभिषेक गुप्ता की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें नामजद पूजा पांडेय, अशोक पांडेय व दोनों शूटर जेल में हैं। पुलिस के अनुसार पूजा व अशोक ने तीन लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। इसमें पूजा की ओर से जमानत के लिए अर्जी डाली गई, जिस पर गुरुवार को सुनवाई हुई। इस पर बहस पूरी हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...