मेरठ, मई 1 -- श्रीधाम वृंदावन, चित्रकूट के महामंडलेश्वर एवं प्रसिद्ध कथावाचक दीनबंधु दास महाराज ने शुक्रवार को हस्तिनापुर पहुंचकर प्राचीन धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गौरवशाली इतिहास को सराहा, लेकिन वर्तमान में विकास और संरक्षण की कमी पर चिंता भी व्यक्त की। भ्रमण के दौरान उन्होंने जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर, पांडेश्वर महादेव मंदिर, द्रौपदी घाट, कर्ण मंदिर और द्रोपदेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके अलावा उन्होंने पांडव टीला सहित अन्य प्राचीन स्थलों का भी भ्रमण किया। जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हस्तिनापुर के बारे में उन्होंने पढ़ा और सुना था, वैसी भव्यता और संरक्षण आज यहां देखने को नहीं मिल रहा है। जयंती माता शक्तिपीठ के अध्यक्ष सुदेश कुमार ने स्थलों की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.