आगरा, अप्रैल 8 -- दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति की ओर से परखम फरह में रामकथा का आयोजन किया जाएगा। कथा की तैयारियों को लेकर बुधवार को संजय प्लेस स्थित होटल में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। मंत्री हरिशंकर शर्मा ने बताया कि परखम में आयोजित श्रीराम कथा 6 दिनों तक चलेगी। इसमें निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के मुखारविंद से रामकथा की वर्षा होगी। कथा का समापन 17 अप्रैल को होगा। उप्र लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलता है। प्रचार मंत्री मनीष अग्रवाल ने महाराज का परिचय देते हुए कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरि संत, विद्वान और ओजस्वी वक्ता हैं। उनकी वाणी में भक्ति, ज्ञान और जीवन दर्शन का अद्भुत...