प्रयागराज, मार्च 20 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से शुक्रवार को नव संवत्सर, विक्रम संवत 2083 और होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन झूंसी स्थित एक होटल में किया गया। भजन, संगीत और नृत्य से नूतन वर्ष का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी और महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि का स्वागत जिलाध्यक्ष लालू मित्तल ने किया। कल्याणी नंद गिरि ने मातृशक्तियों को अबीर व गुलाल लगाकर आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान गंगापार अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी, जिला महिला अध्यक्ष रत्ना जायसवाल, क्षेत्रीय प्रभारी विपिन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय अवस्थी, महामंत्री रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.