भभुआ, फरवरी 21 -- भगवानपुर। प्रखंड के विभिन्न गांव के विद्वानों ने देश के अति प्राचीन आदिशक्ति के रूप में विख्यात माता मुंडेश्वरी मंदिर के गर्भगृह में स्थित चतुर्मुख महामंडलेश्वर महादेव का शनिवार को 51 किलो गाय के दूध से रुद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक करने वाले विद्वान पंडितों ने बताया कि देश में उथल-पुथल व अशांति का माहौल बढ़ते जा रहा है। आम लोगों के सुख-चैन और देश में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए महामंडलेश्वर का रुद्राभिषेक किया गया है। विद्वानों ने यह अभी कहा कि महामंडलेश्वर का 51 किलो दूध से पहली बार रुद्राभिषेक हुआ है। भगवान शिव साक्षात रूद्र रूप हैं। उनके आशीर्वाद से देश में अमन-चैन स्थापित होगा। फोटो- 21 फरवरी भभुआ- 14 कैप्शन- भगवानपुर की पंवरा पहाड़ी पर स्थित चतुर्मुख महामंडलेश्वर का शनिवार को रूद्राभिषेक करते विद्वान। मोकरम पैक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.