बक्सर, अप्रैल 10 -- प्रवचन पिता शांतनु के लिए जीवन भर ब्रह्मचर्य व्रत रख राज्य का त्याग भागवत कथा सुनने के लिए श्रद्धालु की काफी भीड़ जुटी हुई थी फोटो संख्या- 07, कैप्सन-शुक्रवार को अतिमी गांव में आयोजित यज्ञ में श्रीमद् भागवत कथा सुनातीं किशोरी प्रज्ञा पांडेय। नावानगर, एक संवाददाता। प्रखंड के अतिमी गांव में आयोजित श्रीराधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा श्री गोपाल महायज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार को कथा वाचिका सुश्री किशोरी प्रज्ञा पांडेय ने श्रद्धालु भक्तों को महाभारत की कथा व कृष्ण लीला का वर्णन किया। कहा कि महाभारत में कई महत्वपूर्ण कथाएं हैं, जिनमें से एक है, भीष्म पितामह द्वारा प्राण त्याग की कथा। भीष्म पितामह ने अपने पिता शांतनु के लिए जीवन भर ब्रह्मचर्य व्रत रखा और राज्य का त्याग किया। महाभारत के युद्ध में भीष्म पितामह ने कौरव के सेनापति के र...