महाभारत काल से जुड़ा है श्री भाकूवाला शिव मंदिर, सावन में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था
शामली, जुलाई 23 -- शामली। शामली शहर के माजरा रोड स्थित श्री भाकूवाला शिव मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। इस प्राचीन मंदिर का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। सावन मास में यहां शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर परिसर में स्थापित भगवान शिव की 51 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा श्रद्धालुओं को दूर से ही अपनी ओर आकर्षित करती है, जबकि प्राचीन शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए जिले ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मान्यता है कि श्री भाकूवाला शिव मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। वर्षों से यह मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र बना हुआ है। सावन के पवित्र महीने में मंदिर का वातावरण पूरी तरह शिवमय हो जाता है। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठता है। श्रद्धालु गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.