किशनगंज, अप्रैल 9 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डाकपोखर पंचायत स्थित महाभारत कालीन ऐतिहासिक स्थल बेणुगढ़ में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 बैसाख (15 अप्रैल) को एक दिवसीय भव्य मेला का आयोजन होगा। यह मेला न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर बाबा बेणु महाराज के दरबार में श्रद्धा अर्पित करते हैं। करीब 180 एकड़ में फैले इस प्राचीन गढ़ का संबंध महाभारत काल से जोड़ा जाता है। यहां स्थित बाबा बेणु महाराज के मंदिर में हिंदु और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग पहुंचते हैं। क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करता है। श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मिठाई, पान और सुपारी का प्रसाद चढ़ाते हैं।पूर्व प्रोफेसर मुक्ति प्रसाद दास के अनुसार, यह मेला वर्षों प...