फरीदाबाद, मई 19 -- पलवल, सरसमल। कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र देश की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और प्रचार का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र में आधुनिक तकनीक के माध्यम से महाभारत की कथाओं और ऐतिहासिक घटनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने बताया कि यह केंद्र विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है। यहां महाभारत से जुड़े आदर्शों और भारतीय संस्कृति की जानकारी दी जाती है। विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों से केंद्र के भ्रमण और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...