लातेहार, जनवरी 24 -- चंदवा प्रतिनिधि। स्थानीय सुभाष चौक स्थित श्री शनि हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के साथ शनिवार को भव्य रूप से संपन्न हो गया। समापन अवसर पर आयोजित महाभंडारे का विधिवत उद्घाटन सीओ सुमित कुमार झा, बीडीओ चंदन प्रसाद एवं उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर समिति के अध्यक्ष लाल प्रदीप नाथ शाहदेव सहित रामयश पाठक, राजेश चंद्र पांडेय, अशोक सिंह जाडेजा, निर्मल भारती, रामनाथ गुप्ता, प्रमोद दुबे, रविराज, उत्तम साहनी, संदीप कानोडिया, मनीष भारती, विजय भारती, डॉ. अनिल प्रसाद, रवि डे, बबलू खान, मो. रसीद, मो. इबरार, ...