बिहारशरीफ, जून 24 -- महाबोधि महाविद्यालय के दो एनसीसी कैडेटों का सेना में चयन बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा स्थित महाबोधि महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। 38 एनसीसी कंपनी के कैडेट सतीश कुमार का चयन इंडियन आर्मी और इंडियन नेवी एसएसआर में, जबकि अक्षय कुमार का चयन इंडियन आर्मी के टेक्निकल ट्रेड में हुआ है। प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने दोनों छात्रों को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी की स्थापना हुए अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है और दो छात्रों का सेना में चयन होना गर्व की बात है। यह भी पढ़ें- महाबोधि महाविद्यालय के दो एनसीसी कैडेटों का सेना में चयन यह उनकी मेहनत, अनुशासन और देशसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। एनसीसी केवल वर्दी पहनना नहीं, बल्कि च...