गया, जनवरी 6 -- विश्व शांति, करुणा और मानव कल्याण की प्रार्थना के साथ मंगलवार को लद्दाख से आए एक हजार बौद्ध श्रद्धालु महाबोधि मंदिर पहुंचे। इन श्रद्धालुओं ने सड़क मार्ग से साष्टांग दंडवत करते हुए मंदिर के गर्भगृह तक की यात्रा पूरी की। भगवान बुद्ध की पवित्र धरा पर पहुंचकर सभी ने मत्था टेककर विश्व में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की। इस अवसर पर दृश्य अत्यंत भावुक और श्रद्धाभाव से परिपूर्ण रहा। श्रद्धालुओं के इस समूह में बड़ी संख्या में बौद्ध लामा और महिला श्रद्धालु भी शामिल हैं। सभी लद्दाख के स्काईंगचक चुस्कुल त्सोग्स्पा से यात्रा प्रारंभ कर बोधगया पहुंचे हैं। इनका साष्टांग दंडवत यात्रा बोधगया स्थित 80 फीट बुद्ध मूर्ति से शुरू हुई। साष्टांग दंडवत तिब्बती बौद्ध परंपरा का एक प्रमुख आध्यात्मिक अभ्यास है। इसमें श्रद्धालु अपने शरीर क...