गया, मार्च 7 -- महाबोधि मंदिर परिसर में विश्व शांति, सद्भाव और वैश्विक भाईचारे के संदेश के साथ शनिवार से चार दिवसीय विशेष पूजा और धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हुई। पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे विभिन्न देशों से आए भिक्षुओं और श्रद्धालुओं ने सामूहिक प्रार्थना कर विश्व में शांति, करुणा और मानव कल्याण की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना से हुई। साथ ही विभिन्न देशों के राष्ट्रीय ध्वज के साथ भिक्षुओं और श्रद्धालुओं ने मंदिर के प्रथम परिक्रमा पथ पर भव्य शोभायात्रा निकाली। शांतिपूर्ण वातावरण में निकली इस शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने परिक्रमा करते हुए विश्व शांति का संदेश दिया। शोभायात्रा के उपरांत पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे मुख्य पूजा-अनुष्ठान शुरू हुआ। दीप प्रज्वलन के साथ सामूहिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.