गया, अक्टूबर 28 -- बोधगया का पर्यटक सीजन गति पकड़ने लगा है। विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में पूजा सत्र शुरू होने के साथ ही देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। लेकिन, मंदिर की व्यवस्था और विकास कार्यों की निगरानी करने वाली बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति (बीटीएमसी) की नई कमेटी का गठन नहीं होने से कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहा है। करीब साढ़े तीन महीने से कमेटी के गठन का इंतजार है। ऐसे में मंदिर की व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगा है। बीटीएमसी की पूर्व कमेटी का कार्यकाल 16 जुलाई को समाप्त हुआ था। इसके बाद चार अगस्त से एडीएम राजस्व को प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी। फिलहाल दैनिक प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन उन्हीं के माध्यम से किया जा रहा है। हालांकि, जिला स्तर पर अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियों...