गया, फरवरी 23 -- महाबोधि मंदिर के संरक्षण, सुरक्षा और समग्र विकास को लेकर सोमवार को होटल आईटीसी वेलकम में बोधगया टेंपल एडवाइजरी बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें मंदिर के सौंदर्यीकरण, सुविधा, सुरक्षा सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता भारत में श्रीलंका की उच्चायुक्त महिशिनी कोलोन्ने ने की। बैठक के दौरान वित्तीय स्थिति की समीक्षा के दौरान आय और व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि को देखते हुए आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बोर्ड ने वित्तीय पारदर्शिता बनाए रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। आधुनिक सीसीटीवी प्रणाली, अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती और आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली को और मजबू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.