गया, मार्च 24 -- महाबोधि मंदिर की बाहरी दीवारों पर चल रहे हाइड्रो-क्लीनिंग कार्य का मंगलवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों ने निरीक्षण किया, जिसमें अबतक हुए सफाई कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे मंदिर की सौंदर्यता और संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। निरीक्षण के दौरान बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति (बीटीएमसी) के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण टीम में एएसआई के सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट हरि ओम और इंजीनियर भानु प्रताप शामिल थे। बीटीएमसी की ओर से सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी, सदस्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह व केयरटेकर भिक्षु दीनानंद मौजूद रहे।टीम ने मंदिर की बाहरी दीवारों पर किए जा रहे हाइड्रो-क्लीनिंग कार्य और लगाए गए बांस के मचान का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि मंदिर के बाहरी हिस्से पर धूल और जैविक ...