गया, मई 28 -- म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर बोधगया पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वह महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान बुद्ध को नमन करेंगे। उनके साथ वरीय अधिकारियों व बौद्ध प्रतिनिधियों का एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल भी मौजूद रहेगा। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर गुरुवार को गया जी एयरपोर्ट सभागार में डीएम शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में एडवांस्ड सिक्योरिटी लाइजन (एएसएल) की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और प्रोटोकॉल व्यवस्था की ...