गया, फरवरी 9 -- बोधगया में प्रस्तावित महाबोधि कॉरिडोर परियोजना को लेकर सोमवार को नागरिक विकास मंच के अध्यक्ष सुरेश सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने महाबोधि कॉरिडोर के लिए एक विस्तृत और समग्र रोडमैप तैयार करने की मांग की। मंच की ओर से सुझाव दिया गया कि ढुंगेश्वरी पहाड़ी से सुजाता गढ़, मोचारिम और 80 फीट ऊंची विशाल बुद्ध प्रतिमा होते हुए महाबोधि मंदिर तक एक सुव्यवस्थित कॉरिडोर विकसित किया जाए। इससे बोधगया के धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन महत्व को और मजबूती मिलेगी। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि महाबोधि कॉरिडोर से जुड़े सभी संबंधित पदाधिकारियों की जल्द बैठक बुलाई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि बैठक में नागरिक व...