गया, मार्च 27 -- गया जंक्शन परिसर क्षेत्र में शुक्रवार को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए महाबोधि एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में कार्यरत तीन संविदाकर्मियों को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी दिल्ली से अवैध रूप से शराब लेकर गया आए थे। जानकारी के अनुसार, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम गया जंक्शन के बाशिंग पिट और कोचिंग डिपो क्षेत्र में गश्त और निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान तीन युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए जिन्हें घेरकर रोका गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम दीपक कुमार, पिता भगीरथ साव, बदहर पोस्ट सुरंगा बिगहा, जिला जहानाबाद, गोरेलाल कुमार, पिता रामस्वरूप यादव, डुमरी बारा पोस्ट चॉसी, थाना गुरुआ, गया और सुभाष कुमार, पिता शिव शंकर यादव, डुमरी पोस्ट कुरमावों, थाना चेरकी, जिला गया बताया। ...