सिमडेगा, दिसम्बर 1 -- बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चंदनटोली मोड़ के समीप सोमवार को महाबुआंग पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में चले अभियान में दो पहिया और चार पहिया वाहनों के कागजात, डिक्की, हेलमेट ड्राइविंग लाईसेंस की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्‍लंघन करने वाले चालकों को कड़ी हिदायत दी गई। साथ ही दोबारा पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...