वाराणसी, अगस्त 22 -- वाराणसी, हिटी। महाराष्ट्र राज्य बीज निगम लिमिटेड (महाबीज) के प्रबंध निदेशक दिलीप वीरपक्षप्पा स्वामी तथा गुणवत्ता आश्वासन एवं अनुसंधान के महाप्रबंधक डॉ. प्रफुल्ल लहाने ने शुक्रवार को इरी-आइसार्क का दौरा किया। उन्होंने टिकाऊ धान-आधारित कृषि को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की शोध एवं अनुसंधान सुविधाओं, खेत-आधारित नवाचारों, बीज प्रणालियों तथा नवीन किस्मों का अवलोकन किया। स्वामी ने विभिन्न लैब और प्रक्षेप क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद कहा कि मुझे धान प्रजनन, जर्मप्लाज्म परीक्षण, डीएसआर तकनीक पर क्षमता निर्माण, धान निर्यात और उभरती तकनीकों के क्षेत्रों में एमओयू के माध्यम से औपचारिक सहयोग की मजबूत संभावनाएं दिखाई देती हैं। उन्होंने महाराष्ट्र में स्वयं सहायता समूहों के लिए बाजरा आधारित उत्पाद तकनीक हस्तांतरण और प्रशिक्षण के ...