वाराणसी, अप्रैल 14 -- वाराणसी। शुद्धाद्वैत जप यज्ञ समिति की तरफ से सोमवार को जगतगुरु वल्लभाचार्य महाप्रभु की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वैष्णवजन केसरिया परिधान में अष्टछाप बधाई संकीर्तन की धुन पर नाचते गाते निकले। जतनबर से चौखंभा स्थित बेटीजी मंदिर तक गाजेबाजे के साथ निकली शोभायात्रा पर मार्ग में लोगों ने फूल बरसाए। शोभायात्रा में सबसे आगे 108 महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिये वल्लभ बधाई गीत गाती चल रही थीं। वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं अपनी प्राचार्य के निर्देशन में शोभायात्रा में शामिल हुईं। वैष्णवजनों का स्वागत शुद्धाद्वैत जप यज्ञ समिति के मंत्री बी. गुजराती और अशोक वल्लभदास ने किया। काशी अग्रवाल समाज, अग्रसेन सेवा संस्थान, भारत भारती परिषद, वल्लभ युवक परिषद, रोटरी क्लब आदि अनेक संस्थाओं ने शोभायात्रा में शामिल गोस्वामी कल्...