हाजीपुर, दिसम्बर 21 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र दानापुर के खगौल स्थित जगजीवन राम स्टेडियम में आयोजित ''अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल शूटिंग प्रतियोगिता-2025'' के समापन समारोह में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने विजेता टीम एवं अन्य विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समापन समारोह में रेलवे सुरक्षा बल के आईजी सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार, मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर विनोद कुमार एवं आरपीएफ के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त उदय सिंह पवार की विशिष्ट उपस्थिति रही। अतिथियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना का प्रतीक बताया। विदित हो कि रेलवे सुरक्षा बल, पूर्व मध्य रेल के तत्वाधान में बिहार रेजिमेंटल सेंटर में ''अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल श...