लखनऊ, जून 22 -- उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) के. राजेश कुमार पांडे ने लखनऊ स्टेशन पहुंचकर आरएलडीए द्वारा किए जा रहे पुनर्विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को इन्हें समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। इसके बाद जीएम ने लखनऊ-बाराबंकी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान वे मल्हौर और बाराबंकी स्टेशन भी पहुंचे, जहां उन्होंने 'अमृत भारत स्टेशन योजना' (एबीएसएस) के तहत चल रहे विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। महाप्रबंधक ने यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। इस उच्चस्तरीय निरीक्षण के दौरान डीआरएम सुनील कुमार वर्मा, सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता और सीनियर डीओएम रजनीश श्रीवास्तव सहित ...