महाप्रबंधक ने तीन कर्मचारियों को किया सम्मानित
झांसी, जुलाई 7 -- झांसी, संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबन्धक नरेश पाल सिंह ने मंगलवार को रेल संचालन में सतर्कता, सजगता एवं त्वरित कार्रवाई के लिए झाँसी मंडल के तीन कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार उन कर्मचारियों को दिया गया। जिन्होंने संचालन के दौरान अनियमितताओं को पहचानकर समय रहते आवश्यक कदम उठाए और रेल यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित की। झाँसी मंडल से सम्मानित कर्मचारियों में बार्थीष कुमार (कांटेवाला/ओहन), मोहित कुमार द्विवेदी (वरिष्ठ सहायक लोको पायलट) तथा पवन कुमार (ट्रैकमैन) शामिल हैं। सभी को प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ नकद पुरस्कार भी दिया गया। इस अवसर पर महाप्रबन्धक ने सभी कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्क एवं उत्कृष्टता पूर्वक कार्य करने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- रेलवे : मोहित बने माह के सर्वश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.