हरिद्वार, मई 15 -- हरिद्वार, संवाददाता। रोडवेज बस स्टैंड पर महा प्रबंधक संचालन क्रांति सिंह और मंडलीय प्रबंधक सुरेश सिंह चौहान ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सहायक महा प्रबंधक विशाल चंद्रा और अन्य अधिकारियों से चारधाम यात्रा संबंधित जानकारी ली और दिशा निर्देश जारी किए। बस स्टैंड पर फैली अव्यवस्थाओं और बसों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं होने पर नाराज़गी भी जताई। निरीक्षण के दौरान टूटी कुर्सी यात्रियों के लिए प्लेटफॉर्म में रखे होने पर उन्होंने कर्मचारियों को हटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्रांति सिंह ने बताया कि रोडवेज भी चारधाम यात्रा पर यात्रियों को सकुशल और सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचा रहा है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार रोडवेज बस स्टैंड पर महाप्रबंधक ने निरीक्षण कर अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई अभी तक हजारों यात्रियों को केदारनाथ, बद्रीनाथ, गं...