साहिबगंज, जुलाई 27 -- साहिबगंज। स्थानीय पूर्व रेलवे हाई स्कूल को एक बार नये सिरे से सजाया संवारा गया है। सोमवार को स्कूल के नवीनीकृत भवन आदि का उदघाटन मुख्य अतिथि पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद के दाउस्कर ने किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में उनकी धर्मपत्नी सह ईआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ की अध्यक्षा सीमा देउस्कर एवं मालदा डीआरएम मनीष गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी मौजूद थे। जीएम अपने विशेष सैलून से सुबह दस बजे यहां पहुंचे । साहिबगंज स्टेशन पर अतिथियों का स्वागत हुआ। यहां रेलवे स्टेशन से जीएम सीधे रेलवे स्कूल पहुंचे। स्कूल गेट पर स्कूल की प्राचार्य चंदा झा सहित अन्य लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। रेल महाप्रबंधक ने स्कूल के प्रवेश द्वार के पास कोरिडॉर में लगे शिलापट्ट का अनावरण कर नये भवन का शुभारंभ किया। मौके पर जीएम व अन्य अधिकारियों ने समूचे स...