गोरखपुर, मई 18 -- गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने रविवार को न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स, गोरखपुर की सिक लाइन का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक ने विभिन्न कोचों में अनुरक्षण कार्यों, संरक्षा सम्बन्धी व्यवस्थाओं एवं गुणवत्ता मानकों का अवलोकन किया। महाप्रबन्धक ने डीजी सेट, फिल्टर, एसबीएस पैनल, थर्मल इमेजिंग प्रक्रिया, एफएसडीएस प्रणाली, विद्युत अनुरक्षण कार्यों तथा फर्निशिंग से सम्बन्धी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही जरूरी सुझाव दिए। उन्होंने वायरिंग व्यवस्था, पैनल फिटिंग्स, डोर लॉक, वाश बेसिन की स्थिति एवं अन्य संरक्षा सम्बन्धी मदों की विस्तृत जांच की। महाप्रबन्धक ने संरक्षा मानकों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया।उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण अनुरक्षण, नियमित मॉनिटरिं...