गोरखपुर, जून 24 -- गोरखपुर। ऑल इंडिया रेलवे एससी एसटी और अन्य स्टाफ यूनियन ने महाप्रबंधक को पत्र लिखकर वाणिज्य विभाग गोरखपुर में कर्मचारियों की लंबे समय लंबित पदोन्नति के बारे में अवगत कराया। यूनियन के महामंत्री चन्द्रशेखर ने बुधवार को पत्र में शिकायत की है कि प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय में कार्यरत लेवल 6, लेवल 7 एवं निचली कोटियों के कर्मचारियों की पदोन्नति लंबे समय से बाधित है। इस संबंध में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर एवं प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी गोरखपुर से दो बार मिलकर लिखित रूप में अपील किया गया था कि कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति का निपटारा किया जाए। पत्र में उन्होंने यह भी बताया है कि तीनों मंडलों और मुख्यालय में एक साथ पदोन्नति के लिए परीक्षा तिथि घोषित की गई थी। मंडलों में लिखित परीक्षा सम्प...