पिथौरागढ़, अक्टूबर 7 -- पिथौरागढ़। जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता भगत ने दून स्मैशर्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण समेत तीन पदक अपने नाम किए। उन्होंने जम्बल्ड मिक्स्ड डबल्स वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। महिला एकल वर्ग में रजत पदक जीतने के साथ ही मिक्स्ड डबल्स वर्ग में भी रजत पदक अपने नाम किया। महाप्रबंधक कविता ने बताया कि व्यस्त दिनचर्या के बीच भी खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है। इसके लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण होना जरुरी है। तीन पदक जीतने पर खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...