सोनभद्र, फरवरी 28 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल से फरवरी माह में 59 कर्मी सेवानिवृत्त हुए, जिनमें 11 अधिकारी और 48 कर्मचारी शामिल हैं। इस उपलक्ष्य में मुख्यालय सहित विभिन्न परियोजनाओं में आयोजित अभिनंदन समारोह में कंपनी में उनके योगदान को याद किया गया। एनसीएल मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में महाप्रबंधक (उत्खनन) प्रतीक सिन्हा, महाप्रबंधक (उत्खनन/सतर्कता) उमाकांत यादव और केंद्रीय चिकित्सालय सिंगरौली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी निर्मल कुमार भौमिक जैसे अनुभवी अधिकारी शामिल रहे। इनके साथ ही सीएमसी विभाग के कार्यालय अधीक्षक रविंद्र सिंह एवं निदेशक (वित्त) सचिवालय के सहायक परिवहन पर्यवेक्षक भुवाल राम को भी उनकी समर्पित सेवाओं के लिए भावभीनी विदाई दी गई।अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक (मानव संसाधन), मनीष कुमार ने सेवानिवृत्ति ह...