लखनऊ, फरवरी 21 -- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान ने शनिवार को नगर निगम सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर सियासी हलचल तेज कर दी। विशेष सदन की वैधता को लेकर महापौर सुषमा खर्कवाल से तीखी बहस के बाद वह बैठक छोड़कर बाहर निकल गए। हजरतगंज क्षेत्र से पार्षद और सदन के सबसे वरिष्ठ सदस्य नागेंद्र सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि विशेष सदन का एजेंडा निर्धारित समय से पहले उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि जब पार्षदों को यह जानकारी ही नहीं कि एजेंडे में क्या विषय शामिल हैं, तो बैठक नियमों के अनुरूप नहीं मानी जा सकती। चौहान ने इसे "नियमों के विपरीत और अवैध" करार देते हुए सदन की कार्यवाही को मानने से इनकार कर दिया। महापौर और चौहान के बीच इस मुद्दे पर तीखी नोकझोंक हुई। माहौल गर्माता देख महापौर ने कहा कि यदि उन्हें आपत्ति है तो वे सद...