गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- -महापौर ने नामित पार्षदों को उनके प्रस्ताव पर विकास कार्य कराने का वादा किया -महापौर बोलीं, नामित पार्षदों के अवास्थापना और 15वें वित्त से कार्य कराए जाएंगेगाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। महापौर ने भाजपा के 10 नामित पार्षदों को सोमवार को निगम मुख्यालय में शपथ दिलाई। उन्होंने नामित पार्षदों को उनके हर प्रस्ताव पर विकास कार्य कराने का वादा किया। साथ ही बोलीं कि नामित पार्षदों के अवास्थापना और 15वें वित्त से भी कार्य कराए जाएंगे।महापौर सुनीता दयाल ने निगम मुख्यालय में नामित पार्षद सुमन जाटव, ज्योति चौहान, संजय रावत, श्याम शर्मा, भगवत गुप्ता, प्रदीप चौधरी, अंकुश अरोड़ा, सरदार पम्मी, मधुकर त्यागी और सुनील यादव को शपथ दिलाई। सभी से विकास कार्य के प्रस्तावों पर काम कराने का वादा किया। महापौर ने कहा कि पहले से ही सभी 100 वार्...