कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर में नवरात्र की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के प्रमुख माता मंदिर रग-बिरंगी रोशनी से सज गए हैं। बारा देवी, तपेश्वरी देवी में भक्तों की भारी संख्या को देखते हुए बेरीकेडिंग लगा दी गई हैं। बुधवार को भी सजावट का सिलसिला चलता रहा। बारा देवी मंदिर में महापौर प्रमिला पांडेय और पार्षदों ने साफ-सफाई की। उन्होंने कहा कि भक्तों को नवरात्र के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। महापौर ने तैयारियों की स्थिति का भी जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.